CM के PHQ को निर्देश, पदोन्नति के बाद उसी स्थान पर पदस्थापना नही होगी अफ़सरो की
भोपाल। पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद अफसर उसी स्थान (शाखा) में पदस्थ नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नति के बाद उसी जगह पर पदस्थ किए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने पीएचक्यू को निर्देश दिए हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा। इस सूची को पहले रोक दिया गया था। अब सीएम ने बदलाव के साथ अनुमोदन कर दिया है। एक-दो दिन में सूची जारी हो जाएगी।
मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक स्तर के 26 अधिकारियों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें पदोन्नति के बाद उसी जगह पर पदस्थ कर दिया गया था, जहां वे निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। इनमें ज्यादातर वे अफसर शामिल हैं, जो लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में पदस्थ हैं। आरआई कैडर के अफसर भी शामिल हैं। उन्हें यातायात पुलिस में इंसपेक्टर से डीएसपी बना दिया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें भी लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू और यातायात में पदस्थ अफसरों की आ रही हैं। इस प्र पर मुख्यमंत्री ने आपित्त जताई है। उन्होंने कहा कि उसी स्थान पर पदोन्नति के बाद पदस्थ नहीं किया जाना चाहिए। सीएम पदस्थापना में संशोधन के बाद सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है।
प्रदेश पुलिस के 64 उन डीएसपी स्तर के अफसरों की सूची भी एक-दो दिन में जारी हो वि जाएगी, जिसका प्रस्ताव पहले से गृह विभाग में लंबित है। यह प्रस्ताव नवंबर 2024 में भेजा गया था। बताते हैं कि प्रस्ताव बनाने में गड़बड़ी की गई थी। इसको लेकर भी सीएम ने नाराजगी जाहिर की त थी। बताते हैं कि इस सूची को भी आवश्यक बदलाव के साथ सीएम मंजूर कर दिया है। यह सूची भी एक-दो दिन में जारी हो जाएगी