Monday, January 12, 2026

लाखा बंजारा झील से अवैध सिंचाई पर नगर निगम की कार्रवाई, मोटर-पाइप जब्त

Published on

लाखा बंजारा झील से अवैध सिंचाई पर नगर निगम की कार्रवाई, मोटर-पाइप जब्त

सागर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम सागर द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ राजकुमार खत्री के निर्देश पर मंगलवार को लाखा बंजारा झील का औचक निरीक्षण किया गया। झील का जल स्तर सामान्य से तेज़ी से गिरते देख आयुक्त ने इसकी वजहों की जांच के निर्देश दिए थे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एस.एस. बघेल ने निगम अमले के साथ झील की परिधि का मुआयना किया। गंगा मंदिर, रानीपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा झील से इलेक्ट्रिक मोटर के माध्यम से अवैध सिंचाई करते हुए पकड़ा गया। मौके से पाइप, मोटर और बिजली के तार जब्त किए गए तथा व्यक्ति को समझाइश देकर आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

“झील के जल का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है” — आयुक्त खत्री

आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लाखा बंजारा झील का सौंदर्य, स्वच्छता और सांस्कृतिक महत्व इसे सागर का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाता है। झील में नियमित रूप से होने वाली गंगा आरती, रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित घाट, और बढ़ती नौकायन गतिविधियां (क्रूज़, मोटर बोट, पैडल बोट) इसे जीवंत और आर्थिक रूप से सक्रिय बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि झील का जलस्तर बनाए रखना जरूरी है, ताकि गर्मियों में भी इसकी उपयोगिता और सौंदर्य बरकरार रह सके। अवैध सिंचाई से झील का जलस्तर तेजी से घटता है, जिससे पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

ड्रिप और स्प्रिंकलर से हो रही झील किनारे की सिंचाई

नगर निगम की ओर से झील किनारे लगे पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर प्रणाली अपनाई जा रही है, ताकि कम पानी में अधिक पौधों तक जल पहुंचाया जा सके। आयुक्त ने दोहराया कि झील का पानी सिर्फ इन नियंत्रित सिंचाई कार्यों में ही इस्तेमाल किया जाए।

आगामी मानसून तक पर्याप्त जल, लेकिन सतर्कता जरूरी

अधिकारियों के मुताबिक, झील में फिलहाल आगामी मानसून तक पर्याप्त जल उपलब्ध है, लेकिन प्राकृतिक जलस्तर गिरावट के साथ-साथ अवैध जल दोहन इसे और तेज़ कर सकता है। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि वे झील से सिंचाई न करें और इसके संरक्षण में सहयोगी बनें।

नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि आगे भी झील क्षेत्र में निगरानी जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this