Friday, December 5, 2025

Weekly rashifal: साप्ताहिक राशिफल जाने क्या कहते है आपके सितारे कैसा रहेगा आपका सप्ताह ! 

Published on

spot_img

Weekly rashifal: साप्ताहिक राशिफल जाने क्या कहते है आपके सितारे कैसा रहेगा आपका सप्ताह ! 

इस सप्ताह सूर्य-बुध वृष में, गुरु मिथुन में, मंगल कर्क, केतु सिंह, राहु कुम्भ व शनि शुक्र मीन तथा चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस वीक कर्क व मीन के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।
सिंह व कुम्भ के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मीन के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। मकर राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल…

मेष –

मंगल व सूर्य व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। बुधवार के बाद स्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी। इस सप्ताह जॉब में सफलता मिलेगी। गुरुवार के बाद जॉब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं दान करें।

वृष –

इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। गुरुवार को अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है। शुक्र व सूर्य फ़िल्म व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

मिथुन –

सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा मेष राशि में हैं जिससे स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो गुरुवार व शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। इस सप्ताह व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। नीला रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें।

कर्क –

यह सप्ताह बहुत दिनों बाद जॉब में सुंदर अवसर की प्राप्ति का है। नारंगी रंग शुभ है। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय आपके अनुकूल है। यह सप्ताह संतान के सफलता का है। सोमवार से बुधवार तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सचेत रहें। सोमवार को चावल का दान करें।

सिंह : 

मंगलवार के बाद जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बुधवार के बाद व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा के वृष में आने के बाद स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। इस सप्ताह आपका बढ़ा हुआ आतम्बल आपके साथ है। गाय को गुड़ खिलाते रहें।

कन्या –

इस राशि का स्वामी बुध, सूर्य के साथ नवम भाव में है। चन्द्रमा व बुध का गोचर सप्ताह के आरम्भ में कर्म में सफलता दिलाएगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार से शुक्रवार तक मकान सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी कन्या या मिथुन राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। जॉब के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा।

तुला –

शुक्र -बुध गोचर आर्थिक विकास देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में बुधवार के बाद चन्द्रमा का मिथुन गोचर आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू कराएगा। गुरुवार को घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक –

मंगल व चन्द्र गोचर के कारण इस सप्ताह के प्रथम दो दिन आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। मंगलवार तक व्यवसाय में संघर्ष है। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। इस सप्ताह संतान के विवाह हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है।

धनु –

यह सप्ताह सफलताओं व आध्यात्मिक प्रगति का है। मंगलवार के बाद वृष में चन्द्रमा से स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मित्रों की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य गुरुवार से शनिवार तक पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ अवसरों वाला है।

 मकर

शनि संघर्ष के बाद सफलता देंगे। शनि की इस राशि से तृतीय भाव में उपस्थिति व शुक्र का प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिखा रहा है। सप्ताह के आरंभिक दो दिन स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। मंगलवार के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

 कुम्भ –

शनि व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। चन्द्रमा का तृतीय गोचर सप्ताह के प्रारम्भ से ही सफलता के मार्ग बनाएगा। इस सप्ताह आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। बुधवार के बाद योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। धन की प्राप्ति होगी।

 मीन-

यह सप्ताह सफलताओं का है। व्यवसाय में नए कार्यों को हाथ में लेंगे। जॉब की तलाश में बुध प्रधान कन्या व मिथुन राशियों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार व गुरुवार को अन्न दान करें। यह सप्ताह संतान के विवाह तय होने का सुंदर अवसर प्रदान करता है।

Latest articles

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

More like this

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...

श्री गुलाब बाबा मंदिर के 18वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ, चरण पादुका पालकी रथयात्रा के भव्य आगमन हुआ

श्री गुलाब बाबा मंदिर के 18वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ, चरण पादुका पालकी रथयात्रा...

शहर होगा गुलाबमय, बड़े धूमधाम से होगा श्री गुलाब बाबा मंदिर सागर के 18वें वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ

  सागर। निप्र - हिंदु सनातनी धर्म परम्परा के अनुसार, बुंदेलखण्ड के अति भव्य एव...