Sunday, December 14, 2025

सागर में निगम और बिजली विभाग में बिल को लेकर तनातनी, करोड़ो रु का बकाया, स्ट्रीट लाइट कटी

Published on

spot_img

विधुत विभाग ने बकाया के चलते स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा

निगम ने बोला चुंगी से बिल लिया जा रहा डबल भुकतान की जुगाड़ में मंडल

गजेन्द्र ठाकुर ✍️- 9302303212

सागर। शहर में अनेक जगहों पर स्ट्रीट लाइट्स बंद होने का मुख्य कारण नगर निगम द्वारा लाखों रु का बिजली बिल न भरना बताया जा रहा है। वहीं आवास योजना समेत निगम अधिपत्य वाले विधुत कनेक्शन जिनके बिल बकाया चल रहे हैं।

दरअसल, बिजली कंपनी ने बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण बीती शाम बड़ाबाजार क्षेत्र की करीब 160 पोलो की स्ट्रीट लाइट्स की आपूर्ति रोक दी है, जिससे इन इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है, हालांकि डेढ़ घण्टे बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में स्ट्रीट लाइट चालू कर दी।

दरअसल, यह स्थिति शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है, खासकर रात के समय सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए। विधुत मंडल ने नगर निगम से जल्द से जल्द भुगतान करने की अपील की हैं।

वॉटर पंप, आवास योजना, टाटा के पंप का करोड़ो का बकाया बिल

निगम अन्तर्गत राजघाट पंप, आवासीय योजना ,स्ट्रीट लाइट्स ,टाटा प्रोजेक्ट के पंप हाउस आदि जगहों के लाखों रुपये के बिल बकाया है जिसपर बिजलीं विभाग ने निगमायुक्त के नाम नोटिस भी काटे है परंतु अब तक इस ओर कोई सकारात्मक लाभ होता नही दिखा हैं।

बकाया की सूची, जो 171 संख्या तक गयी हैं

उपलब्ध आंकड़े

इनका कहना हैं

नगर निगम द्वारा संचालित विधुत उपकरण जैसे पंप हाउस, स्ट्रीट लाइट्स, बोर वैल्स आदि का भुकतान बकाया है जिसपर अनेक बार निगमायुक्त खत्री जी से बात की और पत्राचार किया पर बिल नही भरा जा रहा है जिससे अव्यवस्था उतपन्न हो रही हैं- अजीत चौहान- कार्यपालन अभियंता नगर संभाग सागर

इनका कहना हैं

विधुत विभाग द्वारा सागर नगर निगम को प्रदत्त संचनालाय से बजट (चुंगी) से सीधे पैसे काट लेते हैं और हम लोगो से भी डिमांड कर रहे हैं जिससे हिसाब गड़बड़ा रहा है विधुत विभाग हम लोगो को इस मामलें में समझने के लिए बिजलीं विभाग वक्त भी नही देना चाहता जबकि मार्च क्लीजिंग का भार हैं इस मामले को जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा- श्री एस एस बघेल उपायुक्त नगर निगम सागर

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर टकराव

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा...

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे- महंत श्री नरहरि दास

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे-...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।