नगर निगम कर्मचारी संघ ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी
सागर। नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा एवं नगर निगम, नगरपालिका संघ के द्वारा पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए व्यक्तियों को 2 मिनट का मौन धारणकर श्रृद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रृद्धांजलि सभा में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेन्द खटीक, प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, कार्यालय अधीक्षक आर बी जोशी, आनंद मंगल गुरु, शईदउद्दीन कुरैशी, सहायक यंत्री संजय तिवारी, ब्रजेश तिवारी, राजेश चौबे, माधव प्रसाद चढ़ार, शकुंतला गोस्वामी, शैलेंद्र जडिया, लेखापाल अभिषेक तिवारी, श्रीमती जया श्रीवास्तव, सुरेश विश्वकर्मा,कंचन गर्ग, राजेंद्र सेन ,यशवंत कोष्टी सहित लोक कर्म शाखा, स्थापना शाखा स्वास्थ्य विभाग,पेंशन शाखा,वाहन शाखा एवं सभी शाखाओं में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी,सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।