मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

आतंकी अमलें के बाद सागर में नफ़रती टिप्पणी से गुस्साए भाजपाइयों ने थाने में की शिकायत

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
आतंकी अमलें के बाद सागर में नफ़रती टिप्पणी से गुस्साए भाजपाइयों ने थाने में की शिकायत

भाजपा नेताओं पर अन्तर्गत टिप्पणी के विरोध में एफआईआर दर्ज कराने की मांग

सागर। राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध कांग्रेस के पूर्व सचिव हरीशचंद्र लोधी द्वारा की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा के नेता थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा हमारा स्पष्ट मानना है कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और मर्यादा विहीन वक्तव्य देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। यह केवल राजनीतिक असहमति नहीं, बल्कि देश के सम्मानित पदों पर आसीन नेताओं के प्रति अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि वे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →