Monday, February 2, 2026

शादी की सालगिरह मनाने गए कारोबारी की पहलगाम में आतंकी हमले में हत्या

Published on

शादी की सालगिरह मनाने गए कारोबारी की पहलगाम में आतंकी हमले में हत्या
दुखद: बेटी के सामने हुई गोलीबारी, पत्नी और बेटा कुछ दूर थे; राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पहलगाम। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाने के लिए रविवार को पत्नी नेहा और दो बच्चों—शौर्य व लक्षिता के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे थे। मंगलवार को जब वे परिवार संग घूमने निकले, तभी एक आतंकी ने उन पर हमला कर दिया।

घटना उस वक्त हुई जब मिरानिया परिवार पहलगाम में टहल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात आतंकी ने दिनेश मिरानिया से उनका धर्म पूछा। जैसे ही उन्होंने ‘हिंदू’ कहा, आतंकी ने उनकी बेटी लक्षिता के सामने ही उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। कुछ ही सेकंड में दिनेश लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े।

पहले उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और उनके बेटे शौर्य मिरानिया ने भी उनकी मौत की पुष्टि की।

घटना के वक्त दिनेश अपनी बेटी के साथ थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा कुछ दूरी पर थे। इस बीच, एक स्थानीय व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए लक्षिता को हमले की चपेट में आने से बचा लिया।

इस दर्दनाक घटना पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने इसे “कायराना आतंकी हमला” बताया, वहीं मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह एक निंदनीय घटना है। दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।”

Latest articles

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में...

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक प्रदीप लारिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक...

सागर में मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण

मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण सागर। संत...

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी...

More like this

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

खेत में गेहूं काटने पर बवाल, मारपीट के दोषी सातों आरोपियों को जेल और जुर्माना

खेत में गेहूं काटने पर बवाल, मारपीट के दोषी सातों आरोपियों को जेल और...

MP News: आबकारी ठेकेदार बाइज्जत बरी, नियमविरुद्ध जोड़ा गया था नाम

सागर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हिमांशु पालीवाल लिंक कोर्ट राहतगढ़ ने आबकारी एक्ट के...
error: Content is protected !!