Friday, January 9, 2026

सागर में पुलिस की जुआ फड़ पर रेड कार्यवाई, जुआड़ी गिरफ्तार, पैसे ताश के पत्ते जप्त

Published on

सागर में पुलिस की जुआ फड़ पर रेड कार्यवाई, जुआड़ी गिरफ्तार, पैसे ताश के पत्ते जप्त

सागर। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम पुरव्याऊ टौरी स्थित एक मकान में खिल रहे जुआ पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7750 रुपए नगद जब्त किया। पकड़ गए आरोपियों पर जुआ एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से लगातार क्षेत्र में जुआ खिलाने की सूचनाएं मिल रही थी। लेकिन पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचने से पहले ही जुआ खेलने वाले भाग जाते थे। शुक्रवार की शाम को भी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुड्डू उर्फ रामचंद चौरसिया के मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रामचंद चौरसिया के घर पर दविश दी। जहां पुलिस ने आरोपी के घर की छत पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखे तो भागने का प्रयास किया। लेकिन छत पर होने के कारण भाग नहीं सके। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम गुड्डू उर्फ रामचंद चौरसिया, भारत विश्वकर्मा, नीतेश कोष्ठी, अभीषेक चौरसिया, गजेन्द्र, श्यामू चौरसिया सभी निवासी पुरव्याऊ टौरी और दयाराम साहू सुवेदार का होना बताया। पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से कुल 7750 रुपए नगद और ताश के पत्ते जब्त किया।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।