Wednesday, February 4, 2026

सागर में जागरुक अभिभावक मंच ने स्कूलों और स्टेशनरी संचालकों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला

Published on

सागर में जागरुक अभिभावक मंच ने स्कूलों और स्टेशनरी संचालकों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला

सागर।  प्राईवेट स्कूल और स्टेशनरी संचालकों द्वारा महंगी किताबें और ड्रेस की खरीदी को लेकर चल रही मनमानियों के खिलाफ जागरूक अभिभावक मंच सामने आया है। मंच के संतोष प्रजापति, अधिवक्ता बृज बिहारी चौरसिया, डी के सिंह और धर्मेंद्र चौधरी ने आज मीडिया के सामने इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मंच ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों का नया शिक्षण सत्र 2025-26 की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी. इसी के साथ हर साल की तरह अभिवावकों को लूटने की भी तैयारी स्कूल प्रबंधन,स्टेशनरी संचालकों और प्रकाशको ने कर ली है. शहर की चनिंदा स्टेशनरियों पर निजी प्रकाशकों की किताबों के महंगे सेट आ चुके हैं और बिकने के लिए तैयार है. इसी के साथ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रही है. अब तक निजी स्कूल संचालकों ने अपनी वेबसाइट और सूचना पटल पर किताबों की सूची चस्पा नहीं की है. लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. स्कूलों की मनमानी और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि हमारी मांगे है सभी स्कूलो में एन.सी.ई.आर.टी. की किताबे लागू कराने के लिए १ अप्रेल के पूर्व आदेश जारी किया जाये. नया शिक्षण सत्र 1 जुलाई से शुरू किया जाये जिससे अभिभवाको से प्राईवेट स्कूले अतिरिक्त फीस न वसूल पाये। कामन ड्रेस लागू किया जाये. 2017-20 आदर्श शिक्षा सहिता के सभी नियामो का प्राईवेट स्कूलो से अनिवार्य रूप से पालन कराया जाये.सभी प्राइवेट स्कूलों का समय बदलकर 10 बजे से 5 बजे के बीच किया जाये

संतोष प्रजापति ने बताया कि इन मागो को लेकर कल मंगलवाr को एक ज्ञापन कलेक्टर और जे.डी. शिक्षा विभाग को दिया जायेगा।

Latest articles

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

More like this

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...
error: Content is protected !!