Monday, January 12, 2026

सागर में बर्खास्त चल रहे पुलिसकर्मी का खेत में मिला शव

Published on

सागर में बर्खास्त चल रहे पुलिसकर्मी का खेत में मिला शव

सागर। बहेरिया थाना में आने वाले ग्राम गुड़ा में शुक्रवार की सुबह खेत में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी का शव मिला। जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दियापुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्राम गुड़ा निवासी वीर सिंह उर्फ सिब्बू पिता रामकिशन सिंह कुर्मी 40 वर्ष का खेत पर शव पड़े मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची, जहां पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस को मृतक के चाचा के लड़के रामअवतार कुर्मी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मेरे परिवार के ही बड़े पिताजी तुलसीराम कुर्मी ने मुझे घर आकर बताया कि तुम्हारे बड़े पापा का लड़का वीर सिंह उर्फ सिब्बू फोरलाईन गुडा वाले खेत में मृत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद मैं फोरलाईन के पास गुडा वाले खेत में जाकर देखा तो बड़े पापा का लड़का सिब्बू उर्फ वीर सिंह गुडा वाले खेत में मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक वीर सिंह शराब पीने का आदि था। मृतक दो साल पहले तक दमोह जिले में पुलिस बल में आरक्षक था। किसी मामले में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद वह गांव आ गया था। साथ ही उसका मामला भोपाल में चल रहा था। इस दौरान वह अधिक शराब पीने लगा। वह रात के समय खेत में लगी फसल देखने जाता था। गुरुवार को भी वह गया था। उसके साथ क्या हुआ वह कैसे खत्म हो गया। इसकी जानकारी नहीं है

Latest articles

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!