Friday, January 23, 2026

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना है- हीरा सिंह राजपूत

Published on

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना है: हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में हुए शामिल, भूमि पूजन और लोकार्पण किया

सागर। जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत गुरूवार को जनपद पंचायत जैसीनगर के ग्राम पंचायत हिन्नौद, बरखुआ महंत और चकेरी में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान हीरा सिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना और सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ
इस शिविर के तहत हिन्नौद, बरखुआ महंत और चकेरी में करीब 1 करोड़ की कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें सड़क निर्माण, पानी की सुविधाओं का विस्तार, स्कूल भवनों का निर्माण और सामुदायिक भवनों की स्थापना जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। राजपूत ने इन कार्यों के महत्व को बताते हुए कहा कि ये परियोजनाएं ग्रामीणों की दैनिक समस्याओं का समाधान करेंगी और विकास में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। पंचायत स्तर पर आने वाली चुनौतियों को दूर करने और योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना और आयुष्मान भारत योजना, की जानकारी दी और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। हीरा सिंह राजपूत ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच बेहतर संवाद और सहयोग से ही विकास संभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का एक आदर्श क्षेत्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस दौरान प्रसाद कुर्मी हिन्नौद, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर बृजेंद्र सिंह , अंतोदय कमेटी अध्यक्ष साहब सिंह सेमरा, सुखदेव मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ओरिया , हरनाम सिंह सागौनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुर्मी, राजेंद्र दुबे घूघर , संतोष पटेल घूघर, गुड्डा शुक्ला, गब्बर सिंग बरखेड़ा, रोशन जाट, पहलाद कुर्मी, रगवीर कुर्मी , भगवान सिंह कुर्मी, मोतीलाल जैन,भोले यादव, श्रीराम सिंह हिन्नौद, चंद्रभान, मनोज पांडे, सियाराम तिवारी,कपिल तिवारी,नीलेश तिवारी,माखन पटेल चकेरी, भैयाराम पटेल चकेरी, आदि मौजूद रहे।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!