मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्कूल में लगाई सागर यातायात पुलिस ने क्लास,नियमों का पढ़ाया पाठ

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
स्कूल में लगाई सागर यातायात पुलिस ने क्लास,नियमों का पढ़ाया पाठ

स्कूल में लगाई सागर यातायात पुलिस ने क्लास,नियमों का पढ़ाया पाठ

सागर। इन दिनों यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हैं। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा व ट्रैफिक डीएसपी मयंक चौहान के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी मोहन सिंह ने कैंट की डीएनसीबी स्कूल में अध्यनरत छात्रों की क्लास ली। यातायात थाना प्रभारी ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय तिराहों एवं चौराहों पर रेड लाइट का ध्यान रखें। सड़क पर लगे यातायात संकेतक एवं प्रतीक चिन्हों का पालन करें।

चैनल एडिटर- गजेंन्द्र ठाकुर- 9302303212

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →