प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पाराशर ने राज्य कर्मचारी संघ की सदस्यता ली
सागर। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पाराशर ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की राष्ट्रवादी नीतियों एवं जिले में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष करने से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया के समक्ष अपने साथियों सहित संघठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की एवं शिक्षक कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दिया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने श्री पाराशर का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संभाग संयोजक अशोक तिवारी, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ के संभाग अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला सचिव अवधेश उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजशेखर सेन, पंकज सिंह राजपूत,निगम प्रकोष्ठ अध्यक्ष विकास उपाध्याय, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील शांडिल्य, शिक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ के जिला सह मंत्री दिनेश कन्नौजिया, जिला संघठन मंत्री रघुवर प्रसाद अहिरवार हेमराज अहिरवार, हरिशंकर प्यासी,संजय सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।