मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर क्षत्रिय महासभा की 34 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सागर क्षत्रिय महासभा की 34 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन

सागर क्षत्रिय महासभा की 34 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन

सागर। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने संरक्षक मंडल के वरिष्ठजनों की सहमति से क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए कहा है कि क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी की यह पहली सूची है, शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए और सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह द्वारा जारी की गई जिला कार्यकारिणी में क्रमशः महामंत्री, मंत्री कार्यालय मंत्री, उपाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर शिवराज सिंह ठाकुर केसली, रणवीर सिंह डिलाखेड़ी, बलभद्र सिंह बुंदेला बीना, बुंदेल सिंह मानकी, अभिषेक गौर प्रभाकर नगर सागर, रविन्द्र सिंह गौर(कुन्नू कक्का) सागर, मंगल सिंह (सागोनी), इंदर सिंह बीना को दायित्व मिला है। हम्मीर सिंह ठाकुर केसली को मंत्री, कृष्ण सिंह (के.के.) गोरा सागर को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में जयहिन्द सिंह बुंदेला हीरापुर शाहगढ़, रामजी ठाकुर केसली, राघवेन्द्र सिंह ठाकुर जैतपुर देवरी, सत्यनारायण सिंह(कलू) सरखेड़ा देवरी, रविन्द्र सिंह बैस मढ़ पिपरिया देवरी,चंद्रभान सिंह राजपूत (चन्दू) ततरवारा बण्डा, गोविन्द सिंह सहावन बण्डा, लखन सिंह पटौआ बण्डा, राजाराम सिंह(हल्के) बिंधई, प्रताप सिंह राजपूत ऐरण, थान सिंह ठाकुर सिरचोंपी, रामनरेश राजपूत बीना, देवेन्द्र सिंह राजपूत खिरिया वार्ड, विक्रम सिंह सागौनी, राजू सिंह राजपूत जैसीनगर, राहुल राजपूत महुआखेड़ा, शैलेन्द्र सिंह राजपूत न.पंचायत उपाध्यक्ष कर्रापुर, सुरेन्द्र सिंह चाओड़ा, राघवेन्द्र सिंह भापेल,सुरेश सिंह पड़ा राहतगढ़, अजीत सिंह चीलपहाड़ी बंडा को दायित्व सौंपा गया है। प्रहलाद सिंह ठाकुर हांसलखेड़ी को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने कहा है कि कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। सभी पदाधिकारी संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में जिले में क्षत्रिय समाज की एकता, उत्थान और सांस्कृतिक संवर्धन हेतु अपना दायित्व निभाते हुए योगदान करेंगे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →