मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जय बापू जय भीम, जय संविधान रैली में सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
जय बापू जय भीम, जय संविधान रैली में सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए

जय बापू जय भीम, जय संविधान रैली में सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए

सागर। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनो का जत्था डाँ अम्बेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर )में आयोजित जय बापू जय भीम, जय संबिधान रैली में आज शामिल हुआ।
इस विशाल ऐतिहासिक रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित देश एवं प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने सबोधित किया। इस रैली में लाखो की संख्या में लोग शामिल हुए।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के साथ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी, सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,शाहरुख़ खान,महेश अहिरवार कलू पटेल,आनंद हेला, लल्ला यादव, सुनील ठाकुर, बाबू मछन्दर, गोविन्द लोधी, अरविन्द लोधी,इरफ़ान खान सहित सागर शहर एवं जिले से अनेक कांग्रेस जन रैली में शामिल हुए ।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →