Friday, December 5, 2025

कुएं के ऊपर बने मकान का हिस्सा धंसा, कई लोग मामूली रूप से घायल

Published on

spot_img

कुएं के ऊपर बने मकान का हिस्सा धंसा, कई लोग मामूली रूप से घायल

मुरैना। मुरैना जिले के रामपुर कला क्षेत्र के जारौली गांव में एक मकान का दालान अचानक तीन से चार फीट नीचे धंसक गया। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है, जिसमें मकान में मौजूद लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

घटना मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर जारौली गांव में हुई, जहां रात के समय अचानक मकान में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने मौके पर जाकर देखा तो मकान के दालान में तीन से चार फीट गहरा गड्ढा हो चुका था, जो एक पुराने कुएं के ऊपर बना हुआ था। श्यामलाल कुशवाह, जो रात में वहां सो रहे थे, मिट्टी धसकने के कारण गड्ढे में गिर गए और मामूली रूप से घायल हो गए।

पुराने कुएं के ऊपर बनी थी आटा चक्की की दुकान

जानकारी के अनुसार, श्यामलाल कुशवाह की आटा चक्की की दुकान कई वर्षों पहले बनाई गई थी, और तब इस स्थान पर कुआं नहीं था। बाद में कुएं को बंद कर दुकान बनाई गई, लेकिन वर्षों बाद जमीन के नीचे मौजूद कुआं धीरे-धीरे धंसने लगा, जिससे यह हादसा हुआ।

इस घटना में श्यामलाल कुशवाह के अलावा उनके परिवार के कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनमें कान्हा कुशवाह, रिंकू कुशवाह, माहेश्वरी कुशवाह, और लाली कुशवाह शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

ग्रामीणों में भय का माहौल

इस हादसे के बाद से गांव में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के पुराने कुएं की जांच की जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this