Tuesday, December 16, 2025

निर्माणधीन रेलवे स्टेशन में घायल हुए युवक, पेट के आरपार हुआ सरिया

Published on

डीन-अधीक्षक ने की ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की सराहना

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के पास नवनिर्मित इमारत में गिरकर घासमंडी निवासी छोटू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया था। 12 मिलीमीटर के दो सरिए उसके पेट और हाथ में घुसे जबकि एक सरिया सीने से आर-पार हो गया था। गंभीर हालत में उसे जयारोग्य अस्पताल लाया गया था जहां उसकी स्थिति देख खुद डॉक्टर हैरान थे। लिहाजा उसे फौरन सर्जरी विभाग के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. अंजनी जलज के नेतृत्व में डॉ. हिमांशु चंदेल, यूरोलॉजी विभाग के डॉ. संजय पाराशर द्वारा सर्जरी की गई। तीन घंटे चली इस सर्जरी में छोटू के शरीर मे धंसे सरिए निकाल दिए गए। इस दौरान उसे जीवन की रक्षा के लिए कई जरूरी कदम ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने उठाए। नतीजा छोटू अब ठीक बताया जा रहा है। मरीज से मिलने पहुंचे डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ और अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सैना ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की सराहना की।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।