Thursday, January 22, 2026

सागर के बंडा क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Published on

सागर के बंडा क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

सागर, मध्य प्रदेश – बंडा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान खान (22) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2023 से ही अरमान खान उसे परेशान कर रहा था। जब वह स्कूल जाती थी, तब अरमान उसका पीछा करता और अश्लील इशारे करते हुए बातचीत के लिए मजबूर करता। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते वह डर के कारण अरमान से बात करने लगी।

करीब डेढ़ माह पहले, जब पीड़िता सुबह मंदिर जा रही थी, तब अरमान ने अपनी कार में उसे जबरदस्ती बिठाया और उसे एक सुनसान गली में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से पीड़िता ने इस घटना को छिपाए रखा।

हालांकि, हाल ही में फिर से अरमान द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने और लगातार परेशान करने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को सारी घटना बताई। इसके बाद, परिवार ने बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरमान खान के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...
error: Content is protected !!