Wednesday, February 4, 2026

देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Published on

देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

ओंकारेश्वर में ब्राह्मण चिंतन शिविर में हुए शामिल

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि पूरे देश को एकता के स्वरूप में बांध के रखने में सनातन संस्कृति का योगदान महत्वपूर्ण है। ओंकारेश्वर की पवित्र भूमि का सनातन संस्कृति को पल्लवित पोषित करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ओंकार मठ आश्रम परिक्रमा मार्ग ओंकारेश्वर में प्रादेशिक ब्राह्मण चिंतन शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विगत दिनों आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना से ओंकारेश्वर में विकास हुआ है ऐसे सद्प्रयास आगे भी किए जाते रहेंगें। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। सीएम राइज स्कूल से उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की जा रही हैं।
उप मुख्यमंत्री श्रीं शुक्ल ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए तीन क्रांति: हरित क्रांति, उद्योग क्रांति एवं पर्यटन क्रांति ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन को सुलभ करने के लिए सरकार ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा योजना प्रारंभ की है। उन्होंने चिंतन शिविर में ब्राह्मण समाज के कल्याण, उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
ओंकारेश्वर में की पूजा अर्चना
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर एवम् ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में और माँ नर्मदा के सपत्नीक दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Latest articles

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य...

More like this

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!