मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP: जर्जर भवन को प्रशासन ने ढहाया, नगर पंचायत ने चस्पा किया था नोटिस

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
MP: जर्जर भवन को प्रशासन ने ढहाया, नगर पंचायत ने चस्पा किया था नोटिस

पथरिया में एक जर्जर भवन को प्रशासन ने ढहाया,कई सालों से मकान मालिक नहीं रहते घर में,नगर पंचायत ने चस्पा किया था नोटिस

दमोह। पथरिया नगर के आटा कहा जाने वाले वार्ड क्रमांक 07 में कई साल पुराने जर्जन भवन को नगर पंचायत और प्रशासन ने ढहा दिया। इस मकान में बीते कई सालों से मकान मालिक नहीं रहते थे, वे कहीं दूसरे शहर में जाकर रह रहे हैं। खंडहर हो चुका यह मकान बारिश के चलते कभी भी ढह सकता था, जिससे आसपास रहने वालों लोगों को जोखिम हो सकता था। कलेक्टर सुधीर कोचर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जर्जर हो चुके भवनो को ढहा दें, ताकि किसी तरह की जनहानि की संभावना न रहे।

इसी के तहत नगर पंचायत पथरिया ने इस भवन पर एक नोट स्टेटस पर किया था, लेकिन मकान मालिक यहां नहीं पहुंचे और सोमवार को पथरिया में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पथरिया तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, नगर पंचायत सीएमओ राजेश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →