मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

रहली नदी में मिला कटा हुआ हाथ, पुलिस ने शुरू की जांच

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
रहली नदी में मिला कटा हुआ हाथ, पुलिस ने शुरू की जांच

रहली नदी में मिला कटा हुआ हाथ, पुलिस ने शुरू की जांच

सागर। रहली थाना अंतर्गत सुनार नदी में पानी में एक पॉलीथिन में खून से लथपथ हाथ का पंजा मिलने से सनसनी फैला गयी । यह घटना तब सामने आई जब कुछ तैराकों ने नदी में बहती पॉलीथिन देखी

पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने जब पॉलीथिन खोली, तो उसमें हाथ का पंजा और भुनटा के छिलके पाए गए। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।पुलिस ने जांच शुरू की और पंजे को नदी से निकालकर जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में पाया गया कि कुछ दिन पहले छिरारी गांव में अरविंद साहू (27) का हाथ थ्रेसर में फंसने से कट गया था। परिजनों ने गंभीर हालत में अरविंद को अस्पताल पहुंचाया और कटे हुए हाथ को पॉलीथिन में रखकर नदी में फेंक दिया। अरविंद के पिता मोहन लाल साहू ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →