Sunday, December 21, 2025

मोदी मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह ने शपथ बोले देश के लिए कितना जीते हैं क्या कर सकते हैं हम

Published on

मोदी मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह ने शपथ बोले देश के लिए कितना जीते हैं क्या कर सकते हैं हम

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से लोकसभा सांसद शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है। शिवराज सिंह चौहान ने कल कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्री बनने के बाद शिवराज ने दिल्ली में स्वजनों के साथ मध्य प्रदेश भवन के पास चंपा का पौधा रोपा।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।शिवराज ने कहा – मैं भाव विभोर हूं, अपने महान राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयां छुएगा और मेरा अपना विश्वास है
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1799875025081602289?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1799875025081602289%7Ctwgr%5Ea28ff3fa5a011260668907d9f70d61a7a2021754%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत और शांति के पद का दिग्दर्शन कराएगा।

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की विदिशा सीट पर 8 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वे चार बार मप्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मप्र की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। शिवराज छठवीं बार विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं।

Latest articles

सागर पुलिस ने बदमाशों से 2 तमंचे और 4 जिंदा कारतूस जप्त किये

सागर। अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बण्डा पुलिस...

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की...

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित सागर। कलेक्टर  संदीप जी....

More like this

सागर पुलिस ने बदमाशों से 2 तमंचे और 4 जिंदा कारतूस जप्त किये

सागर। अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बण्डा पुलिस...

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की...