Monday, January 19, 2026

Sagar: नगर पालिका उपाध्यक्ष नाली का बेस चेक करने उतरे दलदल में फंस गए

Published on

नगर पालिका उपाध्यक्ष नाली का बेस चेक करने कूंदे तो दलदल में फंस गए

सागर। देवरी के गन्नी चौराहे से लेकर नगर पालिका चौराहे तक बनाई जा रही नाली में गुणवत्ता चेक करने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्माण देखने पहुंचे नगर पालिका उपाध्यक्ष नाली में कूद गए और टीगरन टिंगरन दलदल में फस गया और मामूली रूप से चोटें आने से घायल हो गए।

दरअसल मामला यह है कि नगर पालिका द्वारा अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष नईम खान रात्रि में नगर पालिका चौराहा पहुंचे ,जहां रात्रि करीब 9 और 10 बजे के बीच ठेकेदार द्वारा नाली के बेस को तैयार किया जा रहा था जिसमें अनियमिताएं बरती जा रही थी। जैसे ही वह नाली धस गए और वह घबराकर गंदगी में लथपथ होकर बाहर निकले। यह देख नगर पालिका चौराहे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को नाली निर्माण में अनियमितताएं होने की शिकायत की।
नगर पालिका उपाध्यक्ष नईमुद्दीन खान ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में हार्डकोट और सरिया ठीक ढंग से नहीं लगाया गया। मजबूत हार्डकोट नहीं बनाया गया ।जब वह चेक करने पहुंचे तो नाली में एक से डेढ़ फीट नीचे दलदल में दास गए ऊपर से गिट्टी का बेस डाला हुआ था, इस तरह घटिया काम नगर पालिका में रात्रि में कराया जा रहे हैं। काम के समय सीएमओ और इंजीनियर मौके पर रहते नहीं है। ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। जिसकी जांच होना चाहिए।

इस संबंध में नाली निर्माण कर रही आयुषी कंस्ट्रक्शन कंपनी कटनी के ठेकेदार मनीष त्रिपाठी से बात करना चाहिए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके साइड इंचार्ज अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 80 लाख का काम उनकी कंपनी द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है जिसमें करीब 130 मीटर लंबी नाली का निर्माण पुरे गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है जिसमें सीमेंट रेत और गिट्टी तथा बेस में सरिया का जाला लगाया जा रहा है। जहां तक उपाध्यक्ष का मामला है वह ऐसे स्थान पर चेक करने गए जहां गंदगी थी और मजदूरों को काम करने में परेशानी हो रही थी इसलिए वहां गिट्टी और डस्ट डाल दी गई थी।

https://x.com/kka_news/status/1799829677160489383?t=g2mpVRVDqFPjXQpzY_ixew&s=19

इनका कहना है
नगर पालिका चौराहे पर नाली निर्माण के संबंध में अनियमितताएं की शिकायत उपाध्यक्ष द्वारा फोन पर की गई थी इसके बाद नाली निर्माण का काम रोक दिया है।
गजेंद्र नागपुरे,सीएमओ नगर पालिका परिषद देवरी

 

Latest articles

BMC में डॉक्टरों ने सिखाया जीवन रक्षक मंत्र, MPEB कर्मचारियों को मिला CPCR का विशेष प्रशिक्षण

सागर।  शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एमपीईबी के कर्मचारियों...

सागर JNPA में वर्ष 1989-90 सूबेदार/उपनिरीक्षक बैच रीयूनियन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सागर JNPA में वर्ष 1989-90 सूबेदार/उपनिरीक्षक बैच रीयूनियन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सागर। तीन दिवसीय सूबेदार/उपनिरीक्षक...

सागर में किन्नरों की महापंचायत के बाद एसपी कार्यालय तक रैली, धर्म परिवर्तन के आरोपी पर बोले…

  सागर।  किन्नर समाज के भीतर चल रहे आपसी विवाद को लेकर सोमवार को ‘रंग...

सागर के दीनदयाल नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

दीनदयाल नगर मकरोनिया बस्ती का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ सागर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की...

More like this

BMC में डॉक्टरों ने सिखाया जीवन रक्षक मंत्र, MPEB कर्मचारियों को मिला CPCR का विशेष प्रशिक्षण

सागर।  शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एमपीईबी के कर्मचारियों...

सागर JNPA में वर्ष 1989-90 सूबेदार/उपनिरीक्षक बैच रीयूनियन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सागर JNPA में वर्ष 1989-90 सूबेदार/उपनिरीक्षक बैच रीयूनियन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सागर। तीन दिवसीय सूबेदार/उपनिरीक्षक...

सागर में किन्नरों की महापंचायत के बाद एसपी कार्यालय तक रैली, धर्म परिवर्तन के आरोपी पर बोले…

  सागर।  किन्नर समाज के भीतर चल रहे आपसी विवाद को लेकर सोमवार को ‘रंग...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!