कर्मचारी ने हीलिंग थैरेपिस्ट से ठगे 44 लाख रुपए

MP : कर्मचारी ने हीलिंग थैरेपिस्ट से ठगे 44 लाख रुपए

भोपाल के कोलार इलाके में एक हीलिंग थैरेपिस्ट, योगेंद्र मिश्रा, से उनके ही कर्मचारी प्रिंस गोयल ने 44 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने जमीन खरीदने और आश्रम बनाने के नाम पर यह रकम ली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

टीआई आशुतोष उपाध्याय के अनुसार, प्रिंस गोयल ने योगेंद्र का विश्वास जीतकर जमीन खरीदने के बहाने उनसे पैसे लिए। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर योगेंद्र को झांसे में रखा और पांच बार में 44 लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद प्रिंस पंजाब जाने का बहाना बनाकर चला गया और वापस नहीं लौटा। घटना अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 के बीच की है।

प्लॉट देने के नाम पर होम गार्ड जवान से ठगी

एक अन्य मामले में, कोलार पुलिस ने होम गार्ड जवान सूर्य नारायण तोरनिया की शिकायत पर दो ब्रोकर, जितेंद्र वाधवानी और रिचा गौर, के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन दोनों ने सूर्य नारायण से एक प्लॉट बेचने के नाम पर 6 लाख रुपए ठग लिए थे। बाद में पता चला कि वह प्लॉट उनका नहीं था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top