सागर में पूर्व कलेक्टर के जाली दस्तख़त कर वाहन किराये पर लगाने का मामला, 3 पर मुकदमा दर्ज

पूर्व कलेक्टर के जाली दस्तख़त कर वाहन किराये पर लगाने का मामला, 3 पर मुकदमा दर्ज

ख़बर गजेंद्र ठाकुर

सागर। तत्कालीन कलेक्टर प्रीति मैथिल के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया हैं। इन 3 आरोपियों ने कलेक्टर कार्यालय में किराए पर लगाने के नाम पर 2 चार पहिया वाहन लिए और 2 साल तक उपयोग किया। लेकिन गाड़ी मालिक को उनका किराया नहीं दिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पूर्व कलेक्टर के हस्ताक्षर वाली फर्जी पर्चियां भी दी हैं। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गोपाल प्रसाद पुत्र गनेश प्रसाद रोहित उम्र 58 साल निवासी सूबेदार वार्ड ने पुलिस अधीक्षक के नाम से शिकायत पत्र दिया था। जिसमें सुभाष नगर निवासी वरुण सेन, सुनील पुत्र गुलाब पटेल और अभिषेक पुत्र सुनील पटेल के खिलाफ कलेक्टर के नाम से धोखाधड़ी करने की शिकायत थी। शिकायत में गोपाल प्रसाद रोहित ने बताया है कि अनावेदकों ने मुझसे संपर्क किया और कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर के दस्तावेज दिखाकर मेरी दो गाड़ियों को शासकीय कार्य में लगाने का बोलकर अन्य राज्यों में ले गए। जिसका कोई किराया शासन या अनावेदकों द्वारा मुझे अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि जून 2022 से अप्रैल 2023 तक की राशि 2,08,138 रुपए और मई 2023 से जुलाई 2023 तक की राशि 15,354 रुपए कुल 2,23,492 रुपए हुई है।

इसके अलावा वरूण सेन ने कुछ नकद रुपए लिए थे। इस प्रकार कुल 2.33 लाख रुपए हुए हैं जो अनावेदकों से लेना हैं। उक्त लोगों से जब भी पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि अभी कलेक्टर के यहां पैसे प्राप्त नहीं हुए हैं। प्राप्त होने पर आपको दे देंगे। मामले की गंभीर को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी 420 के का मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top