सागर में बसों की हड़ताल हुई खत्म, नए बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन

सागर में बसों की हड़ताल हुई खत्म, नए बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन

सागर।  नए बस स्टेंड और नए रूट से बसों के संचालन के विरोध को लेकर बस आपरेटर्स की हड़ताल सांतवे दिन खत्म हो गई। खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत, कलेक्टर और बस संचालकों की आज एक बैठक हुई ।जिसमे मांगो पर सहमति बनी। बैठक में तय हुआ कि सभी बसें नए बस स्टेंड संचालित होंगी। नरसिंहपुर जबलपुर रूट से आने वाली बसे मकरोनिया,सिविल लाईन, तहसीली , तिली होती हुई जाएंगी। कल बुधवार को भी मंत्री, विधायक और प्रशासन ने की चर्चा की थी लेकिन कोई हल नहीं निकला था।
मंत्री गोविंद राजपूत ने मीडिया देखा कि हमे शहर को सुंदर और बेहतर बनाना है। आज बस संचालकों, कलेक्टर दीपक आर्य और निगम कमिश्नर के साथ बैठक हुई। जिसमे हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में तय हुआ कि सभी बसें दोनो नए बस स्टेंड से चलेंगी। लेकिन नरसिंहपुर और जबलपुर रूट से आने वाली बसे अब मकरोनिया, सिविल लाईन, तिली राजघाट रोड होते हुए आरटीओ बस स्टेंड पहुंचेंगी। शहर के अंदर इनके स्तापेज बनाये जाएंगे और यात्री प्रतीक्षालय बनेंगे ताकि सवारियों को परेशान नहीं होना पड़े। सिटी बस भी संचालित होंगी।

बसों की रफ्तार रहेगी धीमी

मंत्री राजपूत ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बसों की रफ्तार धीमी रहेगी। 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी।ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से बसे चलते मिली तो सख्त कार्यवाई की जाएगी । मीडिया और आम जन इसकी जानकारी दे सकते है। उन्होंने कहा कि सिविल लाईन रूट के निर्धारण संबंधी आदेश निकाला जा रहा है।ताकि संचालन शुरू हो सके।

हड़ताल खत्म : आदेश जरूरी

इस मौके पर बस संचालक संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे, जय कुमार जैन अतुल दुबे आदि ने बताया कि हम सिविल लाईन रूट के सरकारी आदेश के मिलते ही हम बसों का संचालन शुरू कर देंगे। पूरा मामला सुलझाने में मंत्री गोविंद राजपूत ने सार्थक पहल की है। प्रशासन ने हड़ताल के दौरान बात तक नही की। बस संचालकों ने हड़ताल के दौरान मिले विभिन्न संगठनों , मीडिया और जनप्रतिंधियो का आभार जताया है। इस दौरान छुट्टन तिवारी, द्वारका मिश्रा, मनीष दुबे, चेतन्य कृष्ण पांडेय सहित अनेक बस संचालक मोजूद रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top