मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP में ट्रिपल मर्डर : देवर ने सगी भाभी और 2 भतीजियों की करदी हत्या

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
MP में ट्रिपल मर्डर : देवर ने सगी भाभी और 2 भतीजियों की करदी हत्या

MP में ट्रिपल मर्डर : देवर ने सगी भाभी और 2 भतीजियों की करदी हत्या

रीवा। रीवा में देवर ने सगी भाभी और दो भतीजियों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। बच्चियों के शव बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिए। महिला का शव घर में मिला है। मामला गोविंदगढ़ में ईदगाह के पास शनिवार रात का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

सूचना पर एसपी विवेक सिंह, एएसपी अनिल सोनकर, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीईआरएफ को बुलाया, लेकिन तालाब में फेंकी गई बच्चियों के शव नहीं मिले हैं।

महिला का पति परवेज खान विशाखापट्टनम में नौकरी करता है। घटना के वक्त घर में देवर शाहबाज खान, भाभी हसीना खान (28), दो और तीन साल की बच्चियां थीं। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर के मुताबिक, शाहबाज, हसीना के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। भाभी को गंभीर चोट पहुंचाने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

बच्चियों के सामने मां का कत्ल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि हसीना, दो बच्चों, सास-ससुर और दो देवरों के साथ एक मकान में रहती थी। देवर अविवाहित हैं। बड़ा देवर मां और पिता को लेकर शादी में जबलपुर गया हुआ था। आरोपी शाहबाज घर पर ही था। शनिवार शाम उसका भाभी से झगड़ा हुआ। उसने स्टील की रॉड भाभी के सिर पर मार दी। वह नीचे गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी किचन से चाकू उठा लाया। भतीजियों के सामने उनकी मां का गला रेता। बाद में चाकू से गोदकर बच्चियों को भी मार डाला।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →