Thursday, December 4, 2025

नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित

Published on

spot_img

नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने रहली तहसील के शास. उ.मा. विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक राम सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। लोकसभा निर्वाचन में राम सिंह ठाकुर, को विधानसभा क्षेत्र 041-सागर में मतदान दल क्रमांक 2210 में पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। दिनांक 06.05.2024 को मतदान सामग्री वितरण के समय ठाकुर द्वारा नशे की हालत में अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। ठाकुर का थाना प्रभारी बहेरिया के माध्यम से चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जिसके अनुसार ठाकुर द्वारा मादक पदार्थ (शराब) का सेवन करना प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया है।

उनका यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 का उल्लंघन है, जो कि अवचार है। अतः  ठाकुर को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियत्रंण एवं अपील) के नियम 1966 के नियम 9 के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में ठाकुर का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रहली निर्धारित किया गया है एवं नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा

Latest articles

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...

विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

नरयावली विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को...

More like this