Wednesday, February 4, 2026

Sagar News: राजीनामा करने को लेकर दो पक्षो में विवाद, हत्या

Published on

Sagar News: राजीनामा करने को लेकर दो पक्षो में विवाद, हत्या

सागर। सागर जिले के खुरई स्थित बरोदिया नोनागिर गांव में पुराने मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर दो पक्षों में शनिवार रात जमकर विवाद हो गया। घटना में दोनों पक्षों से 2 व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते ही देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का दौरा कर घायलों से चर्चा की। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। घर में घुसकर किया हमला

खुरई सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे पप्पू पिता आलम रजक (53) निवासी बरोदिया नोनागिर ने बताया कि वह अपने घर पर था तभी शनिवार रात करीब 9 बजे राजेंद्र पिता रामसेवक अहिरवार (24)अपने कुछ साथियों के साथ घर आया और पुराने मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा।जब राजीनामा करने से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने राजेंद्र पिता रामसेवक अहिरवार पर भी हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पप्पू रजक और राजेंद्र अहिरवार को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र अहिरवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव ऊईके, एसडीओपी सचिन परते, देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव सहित खुरई शहरी और देहात थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।दरअसल राजेंद्र अहिरवार पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और जिला बदर का आरोपी भी रह चुका है। गांव में पुलिस बल तैनात,

घटना की जानकारी मिलने के बाद सागर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव ऊईके देर रात खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से चर्चा की, इसके बाद बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचकर घटना स्थल का दौरा भी किया। घटना के बाद गांव के दोनों घरों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि बरोदिया नोनागिर पहले भी सुर्खियों में रह चुका है जहां विधानसभा चुनाव के पहले 23 अगस्त 2023 को घायल राजेंद्र अहिरवार के भतीजे नितिन उर्फ लालू अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।राजेंद्र अहिरवार की मां को गांव में निर्वस्त्र करके पीटा गया था। घटना के बाद से ही इस मामले ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया था और प्रदेश के दिग्विजय सिंह सहितकई नेताओं का दौर गांव में हुआ था। जिसके सभी आरोपी अभी जेल में है। इसी घटना को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामले की जांच जारी

खुरई एसडीओपी सचिन परते ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य...

More like this

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...
error: Content is protected !!