मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दिल्ली में बैठकर मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं करते: गुड्डू राजा बुंदेला

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
दिल्ली में बैठकर मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं करते: गुड्डू राजा बुंदेला

दिल्ली में बैठकर मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं करते: गुड्डू राजा बुंदेला

कांग्रेस का घोषणा पत्र न्याय की गारंटी है -सुरेंद्र चौधरी

राहुल गाँधी ने न्याय की बात की तो भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता ही रद्द करा दी, घर छीन लिया, जेल में डाल दिया: सुरेंद्र चौधरी

 

:- कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के समर्थन में ताबड़तोड़ सभाए की गई

सागर / विदिशा। 25 अप्रेल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने मंडीबामोरा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में बैठकर मन की बात तो करते हैं, लेकिन जनता के काम की बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा की कांग्रेस का घोषणा-पत्र ही गारंटी कार्ड है।

सागर विदिशा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के समर्थन में आज शमशाबाद, सिरोंज, कुरवाई, बीना,खुरई और सुर्खी विधानसभाओं में स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी एवं कांग्रेस प्रत्याशी की धुआंधार, जोरदार सभाएं आयोजित की गई। जिनमें हजारों की संख्याओं में लोग उपस्थित रहे ।

आज आयोजित सभाओ में विदिशा जिले की विधानसभाओ में शमशाबाद के आमखेड़ा, सिरोंज के मुगलसराय, कुरवाई के बदरोठा एवं सागर जिले की बीना के मंडीबामोरा, खुरई के बिकोर एवं सुरखी में सुरखी में स्टार प्रचारक सुरेंद्र चौधरी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने आम सभाओ को सम्बोधित किया एवं स्थानीय कांग्रेस जनों से मुलाक़ात की।

अपने सम्बोधन में स्टार प्रचारक सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा को झूठ बोलने वाला दल बताया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती हैँ कांग्रेस ने आपको पांच गारंटी दी है। सत्ता में आने पर इन्हे पूरा किया जाएगा यह आपसे वायदा हैँ।

लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने अपने सम्बोधन में कहा की मोदी जी मन की बात तो करते हैं, लेकिन काम की बात नहीं करते। जनहित के मुद्दों पर बात नहीं करते। मंहगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य की बात करो तो चुप हो जाते हैं। वे जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए झूठी बयानबाजी करते हैं।

राहुल गाँधी ने न्याय की बात की तो संसद सदस्य्ता रद्द कर दी, घर छीन लिया, जेल में डाल दिया

सुरेंद्र चौधरी ने कहा की कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में पांच गारंटी दी हैं। आप इन पर भरोसा रखें। भाजपा पंचायती राज को समाप्त करना चाहती है। राहुल गाँधी ने सच्चाई बोली है। बाबा साहब के बनाये क़ानून की रक्षा बात की तो संसद से उनकी सदस्य्ता समाप्त कर दी गई. राहुल गाँधी को भाजपा ने यातनायें दी, क्योंकि वे देश की जनता के हितों की बात करते हैं।

कांग्रेस की सरकार आई तो हर साल 1 लाख माताओं-बहनों को मिलेंगे

बीना विधायक निर्मला सप्रे ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी जी ने कहा था हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे, क्या किसी के खाते में 15 लाख आये? नहीं आये न। मैं महिलाओं-बहनों से कहना चाहती हूं 1250 रुपए में आपका विकास नहीं होगा, कांग्रेस सरकार बनने पर 8500 रुपए हर महीने आपको दिए जायेंगे। सालभर में करीब 1 लाख रुपए कांग्रेस की सरकार बहनों को देगी।

इन्होंने भी रखी जनता की बात 

लोकसभा चुनाव प्रचार और जनसभाओं के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा के साथ विदिशा जिला अध्यक्ष मोहित सिंह रघुवंशी, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, सिंधु विक्रम सिंह, रक्षा राजपूत, रानी अहिरवार, नबाब पठारी, पीपी नायक आदि ने सम्बोधित किया।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →