मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बच्चो ने नही कटवाए बाल,तो पिता को आया गुस्सा,फिर कर दिया ऐसा काम

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
बच्चो ने नही कटवाए बाल,तो पिता को आया गुस्सा,फिर कर दिया ऐसा काम

बच्चो ने नही कटवाए बाल,तो पिता को आया गुस्सा,फिर कर दिया ऐसा काम

एक पिता ने अपने बच्चों से बाल कटवाने को कहा. बच्चों ने पिता की बात नहीं मानी तो पिता ने एक कदम उठाया जिससे अब पूरा परिवार पीड़ा में है.वहीं पिता स्वयं जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. मामला वाराणसी का बताया जा रहा है. घटना के बाद पिता का इलाज जारी है. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है.

मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव का है. बताया जा रहा है कि यहां के निवासी शिव प्रकाश सिंह ने अपने बेटों सत्या (18) और शुभम (16) से कहा कि होली के दिन वह बाल कटवा आएं. जब वह घर लौटकर आए तो देखा कि बच्चों ने बाल नहीं कटवाए थे.

बताया गया कि यह देखकर शिव प्रकाश सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने बच्चों को डांटा. बच्चों ने भी पिता से बहस की. इसके बाद शिव प्रकाश एक कमरे में गए और वहां रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली. फायर की आवाज सुन बच्चे और पत्नी कमरे की ओर दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत अभी चिंताजनक बताई जा रही है.

वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पारवारिक विवाद का है। फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर और कारतूस का खाली खोखा बरामद कर लिया गया है. अभी शिव प्रकाश होश में नहीं हैं. होश में आने पर उनका बयान भी लिया जाएगा।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →