मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता, इसलिए हम सभी विश्व के सबसे बड़े दल है – यश अग्रवाल 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता, इसलिए हम सभी विश्व के सबसे बड़े दल है – यश अग्रवाल
Sponsor Ad

पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता, इसलिए हम सभी विश्व के सबसे बड़े दल है – यश अग्रवाल 

सागर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार और गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बंडा नगर मंडल द्वारा अंबेडकर वार्ड और भड़राना ग्राम में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने युवा से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, एक परिवार की तरह है, जहां सभी छोटे कार्यकर्ताओं को शीर्ष तक पहुंचा का मौका दिया जाता है। यही कारण है कि प्रदेश के शीर्ष क्रम में के कई नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा से ही निकल कर आए हैं। जिन मूल्यों, सिद्धांतों, विचारों के लिए जनसंघ और भाजपा बनी है, उन विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य हमसभी का है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चौपाल के माध्यम नवमतदाताओं को जोड़ने का जो काम किया जा रहा है। वह सराहनीय है। आगामी समय चुनाव हैं। हमसभी को निष्ठा के साथ नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करना है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजयुमो संगठन विस्तार को लेकर लगातार काम कर रहा है। आगे भी संगठन की विचारधार से ज्यादा से ज्यादा युवा साथी जुड़ सकें, इसके लिए लगातार काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी पूंजी माना। यही कारण है कि हम सभी विश्व के सबसे बड़े दल में आते हैं। इसलिए अब सभी मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। हम सभी को जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, उनको समर्पण के साथ पूरा करना है। इस दौरान मंगल सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक चौकसे, आदर्श मिश्रा, युवा मोर्चा बंडा मंडल अध्यक्ष संयम जैन, नीतेश जैन, शिवम सिंह ठाकुर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।