निर्माणधीन छत गिरी 6 से अधिक मजदूर घायल

Sagar: निर्माणधीन छत गिरी 6 से अधिक मजदूर घायल

सागर।  सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम वेदांती के पास निर्माणाधीन एक मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान का काम कर रहे कुछ मजूदर मलबे में दब गए। वहीं आसपास खड़े कुछ मजूदर चपेट में आए। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने रेस्क्यू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर मलबे में दबा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

ढलाई के दौरान गिरा मकान

जानकारी के अनुसार वेदांती के पास कृष्णकुमार मिश्रा,केरबना वाले के मकान की छत का निर्माण चल रहा था। छत ढलने के बाद काम पूरा कर मजूदर बाहर खड़े थे। कुछ मजदूर अंदर थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत धंस गई। दुर्घटना में निर्माणाधीन मकान के अंदर मौजूद तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से फंसे दो मजदूरों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी और मलबे में दबा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हादसे में ये मजदूर हुए घायल मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मकान का निर्माण चल रहा था। तभी छत गिर गया। दुर्घटना में मजदूर रोहन, अमित अहिरवार, गुलगुल, टीका अहिरवार और अभिषेक घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर लाखन आदिवासी निवासी नवलपुर भौहारा मलबे में दबा हुआ है। जिसकी पुलिस टीम सर्चिग कर रही है।

22 मजदूर कर रहे थे छत की ढलाई

वेदांती के पास शनिवार को निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई का काम किया जा रहा था। सुबह से ही 22 मजूदर काम कर रहे थे। शाम को काम पूरा होने के बाद मशीन खोल रहे थे। तभी मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि काम पूरा होने के बाद मजदूर मकान से बाहर आ गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top