मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

वृद्धा की पटक-पटककर हत्या, 7 किलो अफीम भी लूट ले गए बदमाश

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
वृद्धा की पटक-पटककर हत्या, 7 किलो अफीम भी लूट ले गए बदमाश

वृद्धा की पटक-पटककर हत्या, 7 किलो अफीम भी लूट ले गए बदमाश

मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया राठौर में अकेली रहने वाली वृद्धा की हत्या कर बदमाश सात किलो अफीम लूटकर ले गए। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। उनके दोनों पुत्र निम्बाहेड़ा में रहते हैं। घटना के बाद एसपी अनुराग सुजानिया और एएसपी गौतम सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम व पुलिस डॉग की भी मदद ली जा रही है। गुरुवार सुबह ग्राम लसूड़िया राठौर में 70 वर्षीय चंद्रकुंवर पत्नी समंदरसिंह की हत्या हो गई। महिला की पटक-पटककर हत्या की गई है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोतमसिंह सौलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, टीआई नीरज सारवान, नारायणगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे और विवेचना शुरू की।

वृद्धा के नाम था अफीम का पट्टा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 70 वर्षीय चंद्रकुंवर पत्नी समंदरसिंह की हत्या कर मलाकटक घर में पड़ी करीब सात किलो अफीम लूटककर ले गए। मृतिका घर में अकेली रहती थी। मामले में एफएसएल टीम की भी मदद ले रही है। अफीम का पट्टा महिला के नाम ही था और पातीदार गांव के ही प्रहलाद प्रजापत है। वही सुबह सबसे पहले मृतिका के घर पहुंचे थे। प्रह्लाद ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →