MP के खजुराहो को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

MP के खजुराहो को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

छतरपुर। खजुराहो को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। 12 मार्च से यह दिल्ली से खजुराहो के लिए दौड़ेगी। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने शनिवार को वंदे भारत ट्रेन के संचालन की समय सारणी जारी की। इस ट्रेन के संचालन से पर्यटकों को सीधे दिल्ली पहुंचने की सुविधा मिलेगी। व्यापारियों को भी आवागमन में सहूलियत होगी।।

वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर आगरा, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। यहां आधे घंटे के स्टॉपेज के पश्चात 2: 50 पर यहां से प्रस्थान कर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन सोमवार को छोड़ सप्ताह के बाकी सभी दिनों में संचालित होगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top