सागर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

सागर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर ने आज दिनांक 22/03/2024 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के सचिव अधि. वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन दिनांक 08.03.2024 को किया जाना था किन्तु उक्त दिनांक को महाशिवरात्रि थी इस कारण यह आयोजन दिनांक 22/03/2024 को निर्धारित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मिश्रा अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने की उन्होने सर्व प्रथम माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस के उपरान्त राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य राजेश पाण्डे ने अपना उधवोधन दिया। अध्यक्ष जितेन्द सिंह राजपूत एवं सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने श्रीमती मिश्रा का सम्मान कर कार्यक्रम को आगे बढाया एवं कार्यक्रम का मंच संचालन अधि. दीपक पौराणिक द्वारा किया गया। इसके बाद महिला न्यायाधीशगणं श्रीमती नीलम शुक्ला,  नेहा श्रीवास्तव,  किरण कौल, किरण तुमराची,  रोहणी तिवारी, मीनू पचौरी,  उर्मिला खेडकर,  पूजा पचौरी दुबे,  प्रीति ठाकुर,  दीक्षा अग्रवाल, सुश्री सुरभि सिंह सुमन, रीना शर्मा, सुश्री ऐश्वर्या जैन,  अनुभा वर्मा,  बन्दना तोमर, श्रीमती मंजूमाला तोमर का सम्मान किया गया। इसके बाद महिला अधिवक्तागण का सम्मान किया गया जिसमे सभी के लिये स्मृति चिन्ह एवं उपहार दिया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एड, उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव एड. सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिण  अनीता राजपूत, पुरुष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया, दीपक शर्मा पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन सहित अभी अधिवक्तागण उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top