युवा क्रांति के वाहक हैं, जो देश के पुनर्निर्माण में भूमिका निभाते हैं : यश अग्रवाल

युवा क्रांति के वाहक हैं, जो देश के पुनर्निर्माण में भूमिका निभाते हैं : यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर के मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम सागर विधानसभा के नगर मंडल द्वारा लक्ष्मीपुरा वार्ड में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सागर विधायक शैलैंद्र जैन शामिल हुए। उधर, कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने नव मतदाताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा की विचार धारा राष्ट्रवाद की विचार धारा से प्रेरित है, भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी ऊर्जा मिशन 2024 में होने वाले चुनाव में लगाना है। संगठन की मजबूती के लिए पिछले सालों में सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना है। वहीं नव युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का काम करना है।

भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा ही क्रांति के वाहक होते हैं और युवा ही देश के पुनर्निर्माण में भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था जीवन की वह अवधि हैं जो शक्ति और क्षमता के साथ आगे बढ़ती है। किसी भी समस्या का समाधान युवा सकारात्मकता के साथ करना जानता है। इसलिए संगठन ने हम सभी पर जो भरोसा जताया है। उसे निष्ठा के साथ पूरा करना है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, धमेंद्र खटीक, नितिन सोनी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल वैध समेत बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top