Friday, December 19, 2025

बच्चो के विवाद में महिला की हत्या

Published on

बच्चो के विवाद में महिला की हत्या

भोपाल। अयोध्या नगर की क्रेसर बस्ती में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के पूर्व महिला के दो भाई उसके घर मिलने पहुंचे थे। उन्हें देख हमलावर भड़क गए। उन्हें लगा कि महिला ने भाइयों को विवाद करने की नीयत से बुलाया है। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एफआईआर दर्ज कराने पर बड़ा विवाद

मृतका के पति विनोद के मुताबिक सरोज उर्फ बंटी अथिया (35) निवासी क्रेसर बस्ती गृहिणी थी। मैं प्राइवेट ड्राइवरी करता हूं। मेरे दो बेटे रजूल (12) राजा (14) हैं। बड़ा बेटा मंगलवार की दोपहर को घर के पास में क्रिकेट खेल रहा था। वहीं पड़ोस में रहने वाले छोटू, मोहन और गोलू से उसका विवाद हो गया था। उन लोगों ने बच्चे के साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत बच्चे की मां ने थाने में की। बुधवार को पुलिस ने इन आरोपियों को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। थाने से लौटने के बाद तीनों आरोपियों ने साथी ओमप्रकाश और नीलेश सहित अन्य के साथ रात करीब नौ बजे महिला के घर में हमला कर दिया।

भाइयों के आते ही भड़के आरोपी

मृतका सरोज के भाई विक्की और वीरेंद्र निवासी आनंद नगर हैं। बहन से मिनले दोनों भाई बुधवार की रात उनके घर पहुंचे। जहां आरोपी उन्हें देख भड़क गए। उन्हें लगा की महिला ने भाइयों को झगड़ा करने बुलाया है। तब छोटू, मोहन, गोलू, ओमप्रकाश, और नीलेश ने महिला के घर हमला कर दिया। उन्होंने दोनों नाबालिग बच्चों सहित सरोज और उसके भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पड़ोसी दंपति सुनीता और नीलेश भी बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। जब महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के बच्चों ने मौके से भागकर जान बचाई थी।
महिला के गिरते ही भाग गए आरोपी

आरोपियों ने बचाव कर रहे महिला के दोनों भाइयों पर भी तलवार और डंडो से हमला कर दिया। महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। बच्चों ने पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल दोनों सालों और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक कर महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों भाइयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

सालों से चल रही है रंजिश

मृतका सरोज की बहन से छोटू ने लव मैरिज की है। इस बात को लेकर भी दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों में पूर्व में भी दो बार विवाद हो चुके हैं। तब भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में दो साल में यह तीसरी बार विवाद हुआ था।

पति ने पुलिस पर लगाए आरोप

मृतका के पति विनोद ने हत्याकांड को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में आरोपी दो बार हमला कर चुके हैं। बच्चों के विवाद में आए दिन मारपीट करते थे। हम पहले भी दो शिकायतें थाने में दर्ज करा चुके हैं। कभी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। आम तौर पर पुलिस शांति भंग करने की आशंका में बाउंड ओवर कार्रवाई धारा 107 और 106 के तहत करती है। पुलिस ने इन आरोपियों पर कभी यह कार्रवाई भी नहीं की।

मंगलवार को भी पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर तो दर्ज की लेकिन साधारण धाराओं में,,, उन्हें हिरासत में लिया और कुछ ही देर में छोड़ दिया। चाहते तो कुछ समय थाने में ही उन्हें बैठा सकते थे, जिससे शायद इस घटना को टाला जा सकता था। इसी कारण उनके हौसले बुलंद हुए और उन्होंने घर में घुसकर हमला किया। पुलिस समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती तो उसकी जान बच सकती थी।

चारों आरोपी गिरफ्तार

मामले में एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि आरोपी छोटू उर्फ खूब सिंह, राजा, मोहन और गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार जब्त किए जाएंगे। हत्याकांड को इन्ही चार आरोपियों ने अंजाम दिया है।

Latest articles

MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

More like this

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर टकराव

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा...