Sunday, January 18, 2026

केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार ने कई युवाओं के सपनों को साकार किया है – यश अग्रवाल 

Published on

केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार ने कई युवाओं के सपनों को साकार किया है – यश अग्रवाल 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के तहत नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल, युवा मोर्चा नरयावली मंडल द्वारा देवरी ग्राम पंचायत में आयोजित युवा चौपाल में पहुंच कर नवमतदाताओं को संबोधित किया। जिसमें नव मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई युवाओं को मंच प्रदान कर उनके सपनों का साकार किया है। आप ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि हम सभी को सरकार के साथ खड़ा रहकर प्रदेश के समृद्ध विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाना है।

भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हमें इसी तरह से संगठन की रीति-नीतियों पर चलकर पार्टी को ओर भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का सबसे पहला पायदान हैं। यहीं से एक अनुशासित और आदर्शवादी कार्यकर्ता को उनके काम के आधार पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती है। इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री भानू राजपूत, आदर्श मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुरारी यादव एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Latest articles

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती मुरैना (मध्य प्रदेश)। जिले...

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर।...

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

More like this

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती मुरैना (मध्य प्रदेश)। जिले...

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर।...

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...
error: Content is protected !!