पेंटर बनकर घर में घुसे 3 आरोपियों ने महिला को चाकू अड़ाकर लूटे 3 करोड़ रुपए

पेंटर बनकर घर में घुसे 3 आरोपियों ने महिला को चाकू अड़ाकर लूटे 3 करोड़ रुपए

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके ई-4 अरेरा कॉलोनी में बुधवार शाम ज्वेलर के घर में एक करोड़ रुपए की लूट हो गई। तीन नकाबपोश पेंट करने की मशीन उठाने के बहाने घर में घुसे। इसके बाद ज्वेलर की
पत्नी के गले से चाकू अड़ाकर जेवर और नकदी लूट ले गए। ज्वेलर की पत्नी ने अलमारी की चाबी
पास नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने ताला तोड़ा। उन्होंने कुल 10 मिनट में लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले रैकी की थी। महिला की चीख-पुकार सुनने के बाद गार्ड और आसपास मौजूद लोगों ने एक बदमाश को
पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह मेन रोड पर पान की गुमठी चलाता है। देर रात पुलिस ने दो
और संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे बैग मिले हैं। लूट कितने की हुई, अभी इसका खुलासा
नहीं हो पाया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नकदी लगभग 1 करोड़ रुपए थी। बदमाश शादी के लिए खरीदे गए जेवर भी लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि घर में घुसकर लूट की यह भोपाल में सबसे बड़ी वारदात है। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढ़ने के कारण वे कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। आरोपी घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। इसमें आरोपी मंकी कैप में दिख रहे हैं। गेट खोलते ही टूट पड़े बदमाश घटना अरेरा कॉलोनी में बुधवार रात करीब 7:30 बजे की है। यहां बंगला नंबर E- 4/237 में ज्वेलर सुशील उर्फ सुनील धनवानी रहते हैं। उनकी न्यू मार्केट में अनमोल ज्वेलर्स के नाम से शॉप है।
सुनील के घर रिनोवेशन और पेंटिंग का काम चल रहा है। रात में सुनील की पत्नी कीर्ति धनवानी घर में अकेली थीं।

इसी दौरान तीन बदमाश पेंटिंग करने की मशीन रखने के बहाने आए। जैसे ही घर का गेट खुला, एक बदमाश ने कीर्ति धनवानी को लात मारी। जिससे वह गिर गई। दो बदमाशों ने उसके गले पर चाकू अड़ा दिया। उसे घर के अंदर ले गए। लॉकर की चाबी मांगी। नहीं देने पर उसे पीटा। बदमाश महिला के जेवर और रुपयों से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। बदमाश कीर्ति के गले की चेन और मोबाइल भी ले गए।

सुशील ने पुलिस को बताया कि वे बड़े बेटे गोल्डी के साथ शॉप पर थे। बड़ी बहू और बच्ची बुटीक गए थे। छोटा बेटा मयंक बाजार गया था। मयंक की 28 तारीख को शादी है। उसी के लिए जेवर रखे हुए थे।

गार्ड और पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाकर एक को पकड़ा

ज्वेलर धनवानी के घर के सामने वाले बंगले पर दो गार्ड तैनात हैं। उन्होंने तीनों लुटेरों को भागते देखा। उन्हें शक हुआ, तो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। आसपास के लोगों की मदद से एक लुटेरे को दबोच लिया। दो आरोपी रुपयों से भरा बैग छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को भी पकड़ लिया।

आरोपियों ने की थी रेकी

सुनील धनवानी ने बताया कि उन्होंने एक जमीन बेची थी। इसी के 90 लाख रुपए घर में रखे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्वेलर की लाइफ स्टाइल से पूरी तरह वाकिफ थे। उन्होंने वारदात से पहले रेकी भी की थी।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक एक आरोपी की ज्वेलर के घर के पास ही पान की दुकान है। आशंका है कि आरोपी पूरी तरह ज्वेलर से परिचित है। पुलिस ने लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहानी पर उठाए सवाल पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में महिला बैग उठाकर घर के अंदर ले जाती दिखीं। पहले ज्वेलर ने रकम एक करोड़ से अधिक बताई, पर बाद में उनका कहना था कि हिसाब देखकर बता सकेंगे कि रकम कितनी है? पुलिस को बताया कि बदमाश रुपयों के साथ पुराने जूते-चप्पल और कपड़े भी लेकर गए हैं। पुलिस का मानना है कि रकम को लेकर ज्वेलर असमंजस में हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top