Friday, December 5, 2025

शरीर और मन स्वस्थ रखने के लिए योग करें – मंत्री श्री राजपूत

Published on

spot_img

शरीर और मन स्वस्थ रखने के लिए योग करें – मंत्री श्री राजपूत
सूर्य नमस्कार में शामिल हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री
पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार


सागर। योग भगाए रोग, योग एक ऐसी विधा है जो भारत से निकलकर अब पूरे विश्व में स्वस्थ तन और मन के लिए जानी जाती है। जीवन भर युवा और स्वस्थ रहना है तो हम सभी को नियमित योग करना चाहिए। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने पीटीसी ग्राउंड में सूर्य नमस्कार के अवसर पर कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके शरीर में ही सभी शक्तियां मौजूद हैं, आप सब कुछ कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जैसी राष्ट्र समर्पित सोच ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन को स्वस्थ और संस्कारित बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। क्योंकि योग ऐसी विधा है जिसमें तन और मन दोनों शुद्ध व स्वस्थ रहते हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है हम सभी को योग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को योग की दिशा में ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आप सब का सहयोग आवश्यक है।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि युवा बने रहने के लिए योग आवश्यक होता है व्यक्ति योग करें तो हमेशा युवा बना रहेगा और अपने कार्य युवाओं की तरह करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश में बच्चों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वरिष्ठ योगाचार्य पंडित विष्णु आर्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार से शरीर की ऊर्जा को जागृत किया जाता है और जब शरीर की ऊर्जा जागृत होती है तब व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से बुद्धि, विवेक एवं संस्कार भी जागृत होते हैं। कार्यक्रम में श्री गौरव सिरोठिया, उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षक डॉ मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, श्री अभय श्रीवास्तव, श्री गिरीश मिश्रा, श्री आशुतोष गोस्वामी, डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, श्री भगत सिंह, जिला खेल अधिकारी श्री संजय दादर, सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


कार्यक्रम में सागर शहर के विद्यालयों की लगभग 5000 से अधिक छात्राओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया गया जबकि आभार डॉक्टर आशुतोष गोस्वामी ने माना।

Latest articles

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित सागर। संभाग आयुक्त ...

More like this

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।