घर का दरवाजा खोल कर 8 बकरी और 2 बकरे ले उड़े चोर 

घर का दरवाजा खोल कर 8 बकरी और 2 बकरे ले उड़े चोर 

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरिया हाट में घर के अंदर बंधे बकरा और बकरी चोरी हो गए। वारदात सामने आते ही फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। फरियादी प्रमोद पिता रामा प्रसाद पांडेय उम्र 43 साल निवासी ग्राम पथरिया हाट नई बस्ती मधुर बेयर हाउस के पीछे ने थाने आकर शिकायत की।

शिकायत में बताया कि शाम करीब 5.30 बजे 8 बकरियां और 2 बकरे अपने घर के अंदर बांधकर दरवाजा बाहर से बंद किया था। रात में बकरी और बकरा बंधे थे। लेकिन सुबह उठकर देखा तो घर में बंधे बकरा और बकरी गायब थे। आसपास तलाश किया। लेकिन कहीं नहीं मिले। चोरी होने के संदेह में थाने पहुंचकर शिकायत की। साथ ही फरियादी ने पुलिस को संदेही का नाम बताया है। मामले में पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस चोरी हुई बकरियों की तलाश कर रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top