Thursday, December 18, 2025

मेडिकल ऑफिसर ने किया सुसाइड, डॉक्टर सुरेश शर्मा ने घर में लाइसेंसी बंदूक से सिर में मारी गोली

Published on

मेडिकल ऑफिसर ने किया सुसाइड, डॉक्टर सुरेश शर्मा ने घर में लाइसेंसी बंदूक से सिर में मारी गोली

टीकमगढ़ जिले के जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेश शर्मा ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी 315 बोर की बंदूक से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक डॉ सुरेश शर्मा की मौत हो चुकी थी।

वे अपने मकान में थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच गए। मोहल्ले वालों ने तत्काल घटना की सूचना जतारा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर के अंदर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम डॉक्टर के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है। पारिवारिक विवाद में खुदकुशी

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस घर के अंदर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। घटना की जानकारी लगते ही जतारा अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर और स्टाफ के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है कि डॉक्टर सुरेश शर्मा ने किन कारणों के चलते खुदकुशी की है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

स्कूल में थी पत्नी, खबर सुनकर हुई बेहोश डॉ सुरेश शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा जतारा के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। घटना के दौरान वह अपने स्कूल में थी। डॉक्टर शर्मा घर में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही यह खबर उनकी पत्नी को लगी तो वह तुरंत घर आई और बेहोश हो गई।

देहरादून में पढ़ रहा बेटा डॉक्टर सुरेश शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा एक 22 वर्षीय बेटा है। वह देहरादून से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, फिलहाल वह देहरादून में ही है। परिजनों ने उसे घर लौटने लिए फोन लगा दिया है।

Latest articles

सम्मान और फैशन का मंच बना बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड, दिखी ग्लैमर की झलक

होटल ताज लेक फ्रंट में हुआ बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2025 समारोह भोपाल। होटल ताज लेक...

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...

More like this