मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी हत्या 

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी हत्या

पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी हत्या 

सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के पिपरिया डिगर्रा में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरिया डिगर्रा निवासी कमलेश पिता

धनीराम बंसल उम्र 31 साल बुधवार रात करीब 9.30 बजे अपने घर पर था। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने गया। जहां पत्नी वंदना बंसल उम्र 30 साल थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति कमलेश ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी वंदना पर हमला कर दिया। उसने पत्नी की गर्दन में कुल्हाड़ी के बार किए। वंदना के चिल्लाने की आवाज सुन दहलान में सो रहे ससुर धनीराम दौड़कर कमरे के पास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन खुला नहीं तो धक्का देखकर दरवाजा खोला। जहां देखा कि आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी से वंदना की गर्दन पर बार कर रहा था। धनीराम ने रोका तो आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी हाथ में लेकर भाग गया। वहीं वंदना के गले में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनाक्रम की तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी पति कमलेश बंसल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →