Saturday, January 31, 2026

ससुराल में रह रहे युवक पर ससुर ने किया जानलेवा हमला

Published on

ससुराल में रह रहे युवक पर ससुर ने किया जानलेवा हमला

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे दामाद पर रविवार रात ससुर ने चाकू से हमला किया। आरोपित ससुर ने दामाद के सीने और पेट में एक के बाद एक कई वार किए। खून से लथपथ दामाद को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपित ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कई बार खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि बेलबाग निवासी अमित सिंह बाइंडिंग का काम करता है। वह संजीवनी नगर के सागर कॉलोनी िस्थत ससुराल में रहता है। वह काम पर गया था। रात लगभग सवा 11 बजे वह ससुराल पहुंचा, तो मेन गेट अंदर से बंद था। उसने कई बार खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। तब अमित ने तेजी से गेट में धक्का मार दिया।

गुस्से से बाहर निकला और अपशब्द कहे

ससुर कल्याण सिंह चाकू लेकर गुस्से से बाहर निकला और उसे अपशब्द कहने लगा। अमित ने विरोध किया, तो कल्याण ने पहले तो गेट खोला। अमित कुछ समझ पाता, इसके पूर्व कल्याण ने अमित के सीने और पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही अमित जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर घर के अन्य लोग बाहर निकले। तत्काल अमित को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

Latest articles

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा छतरपुर जिले...

महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ होगा

महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत लिए गए निर्णय एलीवेटेड कॉरीडोर...

जिला शहर कांग्रेस ने शहादत दिवस पर बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला शहर कांग्रेस ने शहादत दिवस पर बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि सागर। जिला शहर...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...

More like this

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा छतरपुर जिले...

महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ होगा

महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत लिए गए निर्णय एलीवेटेड कॉरीडोर...

जिला शहर कांग्रेस ने शहादत दिवस पर बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला शहर कांग्रेस ने शहादत दिवस पर बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि सागर। जिला शहर...
error: Content is protected !!