मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

3 दिन से लापता बुजुर्ग,का कुएं में तैरता मिला शव 

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
3 दिन से लापता बुजुर्ग,का कुएं में तैरता मिला शव

3 दिन से लापता बुजुर्ग,का कुएं में तैरता मिला शव 

जबलपुर। बरगी डैम में एक बुजुर्ग की तैरती हुई लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस पूरे मामले के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा तत्काल कार्रवाई की मांग कर चक्काजाम कर दिया। बाद में एसडीओपी रविन्द्र मिश्रा और निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे ने परिजनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया और जांच के बाद निष्पक्ष जांच की बात कही। तीन दिन से थे लापता

इधर, जानकारी में पुलिस ने बताया कि तीन दिन पूर्व दो दिसंबर को लहगडुआ निवासी 60 वर्षीय पुशु पिता श्याम राठौर घर से अमरवाड़ा में डाक्टर डेहरिया के यहां उपचार कराने की बात कहकर निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी, तीन दिसंबर को मतगणना के चलते पुलिस तलाश नहीं कर पाई।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, इसके बाद सोमवार की सुबह परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि खबर मिली कि जबलपुर के बरगी में एक शव मिला है जिसकी शिनाख्त गायब पुशु राठौर के रुप में हुई है। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए वहां रवाना हो गए, जबकि पुलिस भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →