जिले में 13 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग

जिले में 13 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग

सागर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवबंर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सागर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 17 लाख 82 हजार 725 मतदाताओं में से 13 लाख 50 हजार 187 मतदाताओं ने मतदान कर जिले का मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा निर्वाचन से बढाते हुए 75.74 किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों में 35 बीना विधानसभा क्षेत्रों में 75 प्रतिशत जिसमें पुरूष 77656, महिला 65310 अन्य 1 कुल 142967, खुरई में 79.64 प्रतिशत पु. 92314 महिला 77901 अन्य 1 कुल 170216, सुरखी में 76.05 प्रतिशत पुरूष 94673 महिला 75926 अन्य 0 कुल 170599 , देवरी में 79.02 प्रतिशत पु. 92467 महिला 78578 अन्य 0 कुल 171045, रहली में 79.83 प्रतिशत पुरूष 104736 महिला 89559 अन्य 1 कुल 194296, नरयावली में 71.02 प्रतिशत पुरूष 90783 महिला 77285 अन्य 1 कुल 168069, सागर में 66.77 प्रतिशत पुरूष 74124 महिला 65723 अन्य 5 कुल 139852 एवं बंडा में 77.84 प्रतिशत पुरूष 104481 महिला 88661 अन्य 1 कुल 193143 मतदान रहा। जिसके अनुसार जिले में कुल 75.74 प्रतिशत मतदान रहा जिसमें पुरूष 731234 महिला 618943 अन्य 10 कुल 1350187 मतदाताओं ने मतदान किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top