भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में आयोजित हुआ मध्य प्रदेश दिवस कार्यक्रम

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में आयोजित हुआ मध्य प्रदेश दिवस कार्यक्रम
कार्यक्रम में दिखी प्रदेश की विकासयात्रा, कला और संस्कृति की मनमोहक झलक

दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 42वे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में आज मध्य प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव अजय तिर्की ने मध्य प्रदेश मंडप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिर्की ने बताया की मेले में मध्य प्रदेश मंडप का निर्माण ‘वसुधैव कुटुंबकम-यूनाइटेड बाय ट्रेड’ की थीम पर किया गया है। मंडप में प्रदेश के ख्याति प्राप्त जीआई उत्पाद, ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद के अलावा स्टार्टअप उद्यमों को प्रदर्शित किया गया है। मंडप के माध्यम से मध्य प्रदेश की व्यापार एवं उद्योग के माध्यम से विकास यात्रा को दर्शाया गया है। मंडप में सुश्री नाजिया रईस द्वारा जरी-जरदोजी कला का सजीव प्रदर्शन भी किया जा रहा है।


कार्यक्रम में प्रदेश की कला संस्कृति की भी मनमोहक झलक देखने को मिली। सुश्री मनीषा शास्त्री और समूह द्वारा निमाड़ी लोक संगीत विधा में गणपति वंदना और मां नर्मदा स्तुति की प्रस्तुति दी गई। श्री सिसौदिया के समूह ने भील जनजातीय भगोरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मंडप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासकीय वर्ग में मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड को प्रथम और मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top