Tuesday, December 16, 2025

स्व.इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी दी- सुरेन्द्र चौधरी

Published on

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

स्व.इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी दी- सुरेन्द्र चौधरी

सागर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नरयावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पुण्य स्मरण कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने स्व. इंदिरा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी है, वे एक ऐसा सशक्त नेतृत्व थीं,जिसका लोहा पूरे विश्व ने माना।उनकी कार्यशैली अनूठी रही है,उन्होंने दृढ़निश्चय के साथ जनहित के लिए जो भी फैसले लिये और आजाद भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।पुण्य स्मरण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश उपाध्याय,अशोक कुशवाहा,शरद राजा सेन,तिलक यादव, अशरफ खान,डॉ.जीवन लाल सेन,जयदीप तिवारी,महेन्द्र पटैल, अभय सिंह,रवि उमाहिया,सुखलाल आदिवासी,अबरार सौदागर,चंदन साहू, हर्षवर्धन कुर्मी,एड. वीरेन्द्र चौधरी,हर प्रसाद अहिरवार,नरेन्द्र कुमार, पप्पू विश्वकर्मा,नरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र करोसिया, सन्दीप चौधरी, दीपक कुर्मी, सुनील प्रजापति, राजेश श्रीवास आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।