मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

नागरिकों की सुरक्षा एवं गाइडलाइन पालन हेतु दीनदयाल चौक से तीनमढ़िया तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग को 15 दिसंबर तक बंद किया गया है

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
नागरिकों की सुरक्षा एवं गाइडलाइन पालन हेतु दीनदयाल चौक से तीनमढ़िया तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग को 15 दिसंबर तक बंद किया गया है

नागरिकों की सुरक्षा एवं गाइडलाइन पालन हेतु दीनदयाल चौक से तीनमढ़िया तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग को 15 दिसंबर तक बंद किया गया है

-परिवर्तित मार्ग तीन मढ़िया, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, काली तिराहा होते हुए दीनदयाल चौक का नागरिक उपयोग कर सकेंगे

सागर। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत शहर में निर्माणाधीन सड़क मार्ग दीनदयाल चौक से तीन मढ़िया तक एक व्यस्ततम मार्ग है और इस मार्ग पर मुख्य बस स्टेण्ड होने के कारण वाहनों से साथ ही पैदल लोगों की आवाजाही भी बहुत है। उक्त सड़क मार्ग कों सीसी रोड बनाया जा रहा है IRC गाइडलाइन के अनुसार 21 से 28 दिन तक सीसी रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। यहां हेवी मशीनरी का उपयोग कर रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। वाहन चालकों, नागरिक की सुरक्षा हेतु एवं गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार इस मार्ग को 15 दिसंबर तक बंद किया गया है। इस सड़क मार्ग से आने जाने वाले नागरिक परिवर्तित मार्ग तीन मढ़िया, डिग्री कॉलेज से काली तिराहा गोपालगंज होते हुए दीनदयाल चौक का उपयोग कर आ जा सकेंगे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →